एक गूँज है जिंदगी

आज मैं अपनी बात कहने के लिए बतौर स्मृति ,मस्तिष्क में दर्ज कई साल पहले पढ़ा गया एक छोटा सा आध्यात्मिक प्रतिसंवाद लेकर आई हूं ।हो सकता है प्रतिसंवाद का स्वरूप कुछ बदल गया हो पर मूल भावना यथावत है। प्रतिसंवाद कुछ यूं कि एक दार्शनिक अपनी मित्र मंडली के साथ किसी मनोहारी प्राकृतिक स्थल की सैर पर गए। वहाँ स्थित पहाड़ पर एक खास ईको पॉइंट था जहाँ एक बार कोई आवाज करने पर वही आवाज पहाड़ की घाटियों से टकराकर सात बार वापिस आती थी।दार्शनिक के समूह में शामिल एक मित्र कई पशु पक्षियों की हूबहू आवाज निकालने में माहिर थे।उन्होंने कुत्ते की आवाज निकाली, पहाड़ चारों तरफ से कुत्ते की आवाज निकलने लगे। फिर उन्होंने उल्लू की आवाजें निकालना शुरू किया ,पहाड़ की घाटियों से टकराकर उल्लू की आवाज वापिस आने लगी ।अब तो उन्हें मजा आने लगा ,उन्होंने शेर की तरह गर्जना की ।अपनी स्वाभाविक संरचना की वजह से पहाड़ दहाड़ने लगे।हर आवाज की प्रतिक्रिया स्वरूप क्रमशः ये प्रतिध्वनियाँ ख़ौफ़नाक होती जा रही थीं और जो खूबसूरत सुरम्य वादियाँ अभी कुछ ही पल पहले तक मन मोह रही थी वे सहसा भयभीत सा करने लगी।वातावरण को यूँ बोझिल होते हुए देखकर दार्शनिक अपने मित्र से बोले क्या आप कोयल की आवाज भी निकाल सकते हैं उन्होंने गर्वित होकर हामी भरी तो दार्शनिक बोले तो फिर कुत्ते और उल्लू और शेर की ही कर्कश और डरावनी आवाजें क्यों ? आप कोयल की मीठीआवाज निकालिए ।अब जैसे ही उनके मित्र ने कोयल की आवाजें निकलना शुरू किया। वातावरण में मधुर स्वर गूँज उठा ।फिर क्या था पल भर में पूरा परिदृश्य ख़ुशगवार हो गया ।

दार्शनिक ने अपने मित्र से कहा आपने देखा आपकी सार्थक गूँज का प्रतिदान ,पल भर में बेजान घाटियों के सुर बदल गए।फिर वे बोले जीवन के महान नियमों में से एक है हम जो देते हैं जीवन को अपने सिक्के ,जिंदगी भी वही सिक्के हमें वापिस लौटाती है ,भले ही लौटने में देर लग जाए। आगे वे कहते हैं एक छोटा सा बीज आपने बो दिया,फिर सारी दुनिया की ताकत उसे मिलने लगती है।परिणामस्वरूप नफरत,द्वेष की ऊर्जा आपकी ओर बहना शुरू हो जाएगी।आपने प्रेम बोया तो संसार भर की शुभ शक्ति आपकी तरफ प्रवाहित होने लगेगी।चारों ओर से हमारी ही फेंकी ध्वनियां प्रतिध्वनित होकर हमें मिल जाती हैं।जगत प्रतिदान करता है ,हजार गुना होकर लौटता है।

आज अपनी बात कहने के लिए मैं अकिंचन इस प्रतिसंवाद के साभार सहयोग से अपनी समझ और अनुभूति के आधार पर उक्त सूत्र को विस्तार देने का छोटा सा प्रयास कर रही हूँ।

ऊर्जा का अचूक नियम है कि वह घूम फिर कर वापिस आती है बस सारा खेल हमारी च्वॉइस पर अटकता है ।ऊर्जा के खनकते,चमकते सिक्के बांटे जाएंगे तो कमोबोश जीवन में यही खनक,यही चमक वापिस आएगी भले ही रूप रंग कुछ बदला हुआ हो।

कई लोगों को अक्सर ही भरपूर स्नेह,जाने अनजाने मददगारों से इफरात स्नेह, सहयोग और संबल मिलता है।इनका जीवन कई अवाक और चमत्कृत करने वाले योग संयोग और समीकरणों का पुंज होता है ।अमूमन इन सौगातों को उनकी खुशकिस्मती से जोड़कर देखा जाता है जबकि यदि ऐसे व्यक्तियों की जीवन का गहराई से आकलन किया जाए तो हम पाएंगे कि यह खुशकिस्मती उन्होंने स्वयं अर्जित की है।यह उनके ही द्वारा बांटी गई सघन,उदार,विशाल और सकारात्मक ऊर्जा है जो देर सबेर उनके पास पहुँच जाती है।प्रश्न यह भी उठता है कि बहुत अच्छे लोगों के जीवन में भी कई बार तकलीफदायक प्रसंग आ जाते है ।निःसन्देह कुछ घटनाक्रम नियति के अधीन हैं जो हमारी उम्मीदों, क्षमताओं और योजनाओं से परे हैं।वरना अधिकांशतः हमारी ही अखंड ऊर्जा का प्रतिध्वनि स्वरूप पुनरागमन होता है।

किसी किसी के हिस्से में अक्सर ही अधिकांश जगह से नफरत,दुर्व्यवहार, कटुता मिलती है तो भला दुर्भाग्य की शिकायत क्यों? कहीं न कहीं यह भी उनके द्वारा वितरित नकारात्मक ऊर्जा का पलटवार है।विडम्बना यह कि हम बाँटते वक्त तो तंगदिल हो जाते है और अपनी बारी आने पर दरियादिली की उम्मीद करते हैं पर सृष्टि अपने नियमों पर कायम रहती है।

एक गूँज हमारे अंतस में भी हर पल सक्रिय रहती है जो हमारे नजरिए, आत्म संवाद,विचारशैली और भावनाओं से निर्धारित होती है,और हमारे शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य और मूड को प्रभावित करते हैं। इसलिए अपने चिंतन मनन के प्रति सदैव सजग रहें।एक सरल उदाहरण से इस तथ्य को भलीभाँति समझा जा सकता है।किसी दिन आप संयोगवश सुबह आपकी आँख नही खुलती और आप अपने नियत समय से देर से सोकर उठते हैं फिर आपके हाथ से चाय का प्याला छूट जाता है बस आपके दिलो दिमाग पर एक विचार उभरता है कि आज का दिन बेकार जाएगा।आपकी इस निराशाजनक सोच के परिणामस्वरूप दिन भर में प्रतिकूल परिणाम देने वाली कई घटनाएं एक एक करके सामने आएंगी ।शाम ढलते ही आपकी यह धारणा पुष्ट हो जाएगी कि मुझे तो अलसुबह ही आभास हो गया था कि आज का दिन खराब रहेगा।जबकि सुबह यदि आशावान रहेंगे कि बाकी पूरा दिन मेरे हाथ में है अनुशासन और सजगता से उस पर काम करना है तो स्फूर्ति, उम्मीद और जज़्बे से लकदक लय निःसन्देह पूरा दिन संभाल लेगी।

यह तो एक छोटा सा उदाहरण था बहुतेरे अचरज भरे परिणाम हमारी सोच से निर्धारित होते हैंइसलिए तो कहते हैं कि शब्द ब्रम्ह है ,उनकी गूँज चमत्कारी होती है। चहुँओर हमारे अपने सुर ,हमारे मन,वचन और कर्म के प्रतिदान स्वरूप निर्मित प्रतिध्वनियाँ गूँजती हैं । अब चयन हमारा है कि हमारी गूँज सुख और आनंद से सराबोर हो मीठी मधुर और चाशनी पगी हो।

आज बस इतना शेष शीघ्र ही अगले ब्लॉग में।

- Sindhu Kanhowa

By Sindhu Kanhowa

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

14 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
रश्मि
रश्मि
2 months ago

चिन्तन करने योग्य बिषय चुना है आपने

anti-violence-488935
15 days ago

[441517]supplies professional anti-violence equipments and solutions for the whole world with strong and perfect production capacity. anti-violence.org

jj77app
14 days ago

The jj77app is pretty cool. Easy to use on my phone and has a good selection. Check it out here: jj77app

seubete
14 days ago

Seubete is a surprisingly good site. I found some very cool games that I had never come across before. Come join the fun at: seubete

hit88club
14 days ago

Hit88club is my go-to spot! They got a real community vibe and some killer bonuses. You guys should check it out if you haven’t already hit88club

1winnigerialogin
13 days ago

Playing at 1winnigerialogin has been a total game changer for my weekend routines. The mobile app runs super smooth even on my older phone and I love how fast the withdrawals are processed for my local bank transfers. I keep coming back because the community here feels real and the promotions actually match what they promise. 1winnigerialogin

stellarspinslogin
13 days ago

Logging in here always feels like coming home. The game selection is huge and I love how smooth the interface runs on my phone. Great rewards for loyal players too. stellarspinslogin

rusbelapuesta
13 days ago

I have tried a bunch of platforms over the years but this one truly stands out for its honest approach. Deposits go through instantly and the game selection keeps me entertained for hours. It is rare to find a spot that actually cares about its community like this. Truly appreciate the smooth experience. rusbelapuesta

aviamastermx
12 days ago

Aviamastermx? This website looks interesting but I’m not sure what they offer so I’ll leave the link for you lads: aviamastermx

sudochmod777
12 days ago

Sudochmod777 is exactly what I needed! Solved my problem quickly and easily. Highly recommend them great service: sudochmod777

567jili
12 days ago

Oi, 567jili’s got some interesting games. Gave it a whirl and honestly, it wasn’t bad. Check it out sometime, eh? You might like it 567jili.

mashokislot
10 days ago

The slot variety here is insane. I spent hours exploring different themes and each one was more exciting than the last. Try mashokislot.

vnmmoo9
10 days ago

Smooth transitions and no lag at all. I love how easy it is to navigate through the different sections. Five stars for sure. vnmmoo9

aaa39jlapp
10 days ago

Honestly the most stable app I have tried lately. The interface is super smooth and the payouts are legit. Definitely recommend aaa39jlapp for anyone looking for a reliable platform.

14
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top